Bihar Vidhwa Pension List 2023: बिहार विधवा पेंशन लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

By bisindia editorteam

Published on:

Bihar Vidhwa Pension List 2023 : नमस्कार दोस्तों, आप सभी पाठकों का हमारे आज के इस आर्टिकल में तहे दिल से स्वागत है | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी को Bihar Vidhwa Pension List 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे | जिसमें हम आप सभी को बताएंगे, कि बिहार विधवा पेंशन की लिस्ट को कैसे चेक कर सकते हैं, इस में नाम जुड़वाने के लिए कौन-कौन से पात्रता मापदंड लगते हैं, साथ आवश्यक दस्तावेजों की सूची, इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे | इन सभी विषयों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इस आर्टिकल अंत तक पढ़े |

Bihar Vidhwa Pension List 2023

बिहार विधवा पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत बिहार के रहने वाली महिलाओं को ₹500 की हर महीना आर्थिक मदद दी जाएगी, क्योंकि दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि एक औरत अपने पति पर निर्भर होती है, लेकिन जब वही उसका पति इस दुनिया से चला जाता है। तो वे बेसहारा हो जाती है उसके सामने कई प्रकार की समस्याएं आने लगती है। जिनमें से सबसे प्रमुख समस्या होती है पैसों की, इन्हीं सब बातों को देखकर के बिहार विधवा पेंशन योजना 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं का उसका लाभ मिलेगा और उनकी उम्र 18 से 60 साल के अंदर होनी चाहिए।

Bihar Vidhwa Pension List 2023 : नाम जुड़वाने के लिए, पात्रता मापदंड

  • आवेदक मुख्य रूप से बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • आवेदन करने वाली महिला विधवा होनी चाहिए |
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष अथवा इससे ज्यादा होनी चाहिए |

Bihar Vidhwa Pension List 2023 : आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक विधवा महिला एंव बहन का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर और
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।

Bihar Vidhwa Pension List 2023 : नाम चेक करने की प्रक्रिया

बिहार विधवा पेंशन योजना 2023 की लिस्ट को चेक करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेना होगा | इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा |

  • बिहार विधवा पेंशन योजना 2023 की लिस्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले, आपको e-Labharthi, बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट elabharthi.bih.nic.in पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा | जो कुछ इस प्रकार का होगा-
  • जिसमें आपको, Payment Report के टैब में Beneficiary Status List कब तक मिलेगा, जिस पर आप सभी को क्लिक कर देना होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा |
  • जिसमें आप सभी को अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, पंचायत का नाम, और स्कीम का नाम जो लेना है |
  • आखरी में आपको, Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  • सर्च के विकल्प पर Click करते हैं | आप सभी के सामने पेंशन लिस्ट खोल कर आ जाएगा, जिसमें आप अपना नाम आसानी के साथ चेक कर पाएंगे |

(FAQs)? Bihar Vidhwa Pension List 2023

✅विधवा पेंशन के लिए कौन कौन से कागज चाहिए?

योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक महिला के पास अपना खुद का आधार कार्ड, पहचान पत्र: वोटर ID कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक पास बुक, बैंक अकाउंट नंबर, मूलनिवास प्रमाण पत्र आदि होना बहुत जरुरी है।

✅बिहार विधवा पेंशन लिस्ट कैसे चेक करें?

बिहार विधवा पेंशन स्टेटस / Application Status कैसे देखें? बिहार विधवा पेंशन आवेदन स्थित / application status का पता करने के लिए आपको लोक सेवाओं का अधिकार एवं अन्य सेवाओं, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर नागरिक अनुभाग>> आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करें।

✅बिहार में विधवा पेंशन कितना मिलता है।

बिहार सरकार के द्वारा बिहार विधवा पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत विधवा महिलाओं को हर महीने ₹500 की धनराशि दी जाती है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
✅बिहार में विधवा पेंशन कितनी है?

लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन रुपये प्रदान करता है। 300 प्रति माह ।

Leave a Comment