Nari Samman Yojana Form : ऐसे भरें नारी सम्मान योजना का फॉर्म, और हर महीने पाए 2000 रु,जल्द करे ऑनलाइन अप्लाई

By bisindia editorteam

Published on:

Nari Samman Yojana Form : मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसका नारा सशक्त बेटी और समृद्ध नारी है, योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को किया गया है यह योजना पूरी तरीके से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना की तरह है हालांकि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि ट्रांसफर की जाती है। तो वही मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में ₹1500 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी और उन्हें प्रत्येक महीने ₹500 का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आप सभी को Nari Samman Yojana Objective, Benefits, Properties और Nari Samman Yojana Eligibility के बारे में बताने वाले है इस लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े |

Nari Samman Yojana Form

नारी सम्मान योजना ( Mukhyamantri Nari Samman Yojna ) मध्य प्रदेश की योजना है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरुआत किया गया है इस योजना की शुरुआत 9 मई 2023 को की गई योजना के तहत प्रदेश की गरीब और निम्न तबके की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं योजना के तौर पर मुख्य तौर पर महिलाओं के बैंक खाते में ₹1500 की धनराशि और ₹500 का गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा, यह प्रत्येक महीने प्रदान किया जाएगा। हालांकि योजना का लाभ तभी मिलेगा जब मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Nari Samman Yojana Highlights

योजना का नाम मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना
प्रारम्भ की गयी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा
राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की महिलाऐं
आर्थिक मदद राशि 2000 रूपए
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए।
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी

Nari Samman Yojana Objective

यह Nari Samman Yojana Objective एमपी राज्य की महिलाओं के लिए लायी गयी है जिसके तहत महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसके तहत वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। आपको बता दे की राज्य में कई असंगठित क्षेत्र की ऐसी महिलाएं है जिनकी आर्थिक स्तिथि बहुत खराब है जिसके कारण उनको घर खर्च चलाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखकर MP सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।

योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाया जायेगा इस राशि से वे अपना और अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर सकती है। इस योजना के तहत समाज में महिलाओं का सम्मान भी अधिक बढ़ेगा इसलिए सरकार द्वारा योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

Nari Samman Yojana Benefits

Nari Samman Yojana Benefits निम्न लिखित है :- 

  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की शुरुवात की गयी है।
  • 9 मई 2023 से योजना में आवेदन कर आप लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • योजना में आप ऑफलाइन मोड के जरिये आवेदन कर सकते है।
  • योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में करीबन 50 हजार महिलाओं के आवेदन किये जायेंगे।
  • योजना के तहत राज्य की प्रत्येक महिला को 1500 रूपए दैनिक खर्चे के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा इसके आलावा गैस सिलेंडर के लिए 500 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • योजना के तहत जो भी आर्थिक सहायता राशि महिला को दी जाएगी वो सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • योजना में सहायता राशि महिला के बैंक अकाउंट में DBT द्वारा भेजी जाएगी।

Nari Samman Yojana Properties

Nari Samman Yojana Properties निम्न लिखित है-

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
  • राज्य की हर महिला को प्रत्येक माह आर्थिक मदद के रूप में सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • योजना के तहत महिलाओं को आत्म निर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
  • योजना के तहत महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
  • अधिक से अधिक महिलाओं को योजना में लाभ लेने में प्रेरित करना है।

Nari Samman Yojana Eligibility

इस योजना में आवेदन करने हेतु यह Nari Samman Yojana Eligibility होनी चाहिए।

  • Nari Samman Yojna में फॉर्म भरने वाली महिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • प्रदेश के सभी जाति वर्ग के लोग मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • महिला के पास एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • Nari Samman Yojna के तहत केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकते हैं।

Nari Samman Yojna Documents

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी दस्तावेज को जान लीजिए ताकि आप आसानी से आवेदन कर सके ।

  • आधार कार्ड ( Aadhar Card )
  • समग्र आईडी कार्ड ( Samagra ID Card )
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • बैंक आईएफएससी कोड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Nari Samman Yojna Online Apply?

यदि आप मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप ऑफलाइन मोड से योजना में 9 मई 2023 से आवेदन कर सकते है। नीचे बताई गयी ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को आप फॉलो कर सकते हो।

  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • ऊपर बताए गए लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर प्रिंट द्वारा निकाल ले।
  • अब इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारी को भरना होगा जैसे- नाम, आयु, आधार कार्ड, जन्मतिथि, ग्राम पंचायत, मोबाइल नंबर, विधान सभा क्षेत्र तथा समग्र आईडी आदि को भरना होगा।
  • अब आपको योजना में पूछे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ना है।
  • अब आपको फॉर्म को सम्बंधित केंद्र में जाकर जमा कर लेना है।

 

(FAQ’s)? Nari Samman Yojana Form

✅नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें?

आवेदनकर्ता महिलाओ से सभी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, और मोबाइल नंबर लिए जाएंगे। इसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदक को इसकी पावती भी दी जाएगी। इससे सभी महिलाओं को इस योजना के तहत पंजीकृत किया जा सकेगा।

✅नारी सम्मान योजना का फॉर्म कब भरा जाएगा?

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा शुरू की गई “नारी सम्मान” की महत्वाकांक्षी योजना जिसके तहत महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह, 500 रूपये में गैस की टंकी दी जाएगी। इसके लिए फॉर्म भरवाए जाने की तिथि 31 मई 2023 तिथि उसे अब आगे बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है।

Leave a Comment